कानपुर: खुले में पेशाब करने से मना करने पर कारोबारी की हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर में काकादेव थाना इलाके के भीतर एक 47 साल के व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि जब उन्होंने एक युवक को खुले में पेशाब करने से रोका, तो उसे गुस्सा आ गया। आरोपी ने व्यापारी की जमकर पिटाई की और उनके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ हमले किए। गंभीर रूप से घायल व्यापारी ने अस्पताल में दो दिन के उपचार के बाद दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी उस समय नशे में था और इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

by shortkt.com
4 hours ago
कानपुर: खुले में पेशाब करने से मना करने पर कारोबारी की हत्या | ShortKT