कानपुर को 'कमीशनपुर' घोषित कर दें: बजट विवाद पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

कानपुर नगर निगम में बजट के बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के ही बागी पार्षदों ने आरोप लगाया है कि पिछले तीन वर्षों में शहर के 110 वार्डों को मिलने वाले बजट में भेदभाव किया गया है। इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नाम बदलने के शौकीन मुख्यमंत्री को अब कानपुर का नाम बदलकर 'कमीशनपुर' रख देना चाहिए।

by shortkt.com
6 hours ago
कानपुर को 'कमीशनपुर' घोषित कर दें: बजट विवाद पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना | ShortKT