कांग्रेस ने वंदे मातरम को बांटकर देश के बंटवारे की शुरुआत की थी: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस द्वारा 'वंदे मातरम' के सिर्फ दो पद गाने के निर्णय की आलोचना करते हुए इसे राष्ट्रविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा, "मैं देशवासियों को बताना चाहता हूं कि साल 1937 में कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपनाते हुए वंदे मातरम के दो हिस्से कर दिए थे, जिससे देश के विभाजन की आधारशिला रखी गई थी।"