कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने अपनी ही कैंटीन पर की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री बरामद
बेंगलुरु में कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अपने ही दफ्तर की कैंटीन में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किचन से एक्सपायर्ड रवा, इडली और नारियल का पाउडर मिला है। जांच के दौरान अधिकारियों ने वहां गंदगी और पेस्ट कंट्रोल की भारी कमी भी देखी। विभाग ने 7 अगस्त से लेकर अब तक 60 से ज्यादा होटलों, गोदामों और इंदिरा कैंटीन की रसोई की जांच की है।