कर्नाटक: बस में मास्क लगाकर सफर कर रहे मंत्री को कंडक्टर ने उतारने को कहा
कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी. सुरेश ने बीएमटीसी बसों की अचानक जांच की, इस दौरान उन्होंने मास्क पहना हुआ था। सफर के दौरान जब उन्होंने कंडक्टर को ₹100 का नोट दिया, तो उसने खुले पैसे मांगे। मंत्री के पास छुट्टे पैसे न होने पर कंडक्टर ने उन्हें बस से उतर जाने को कह दिया। इसके अलावा, एक अन्य बस के यात्रियों के लिए न रुकने पर मंत्री ने उस बस के ड्राइवर और कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया।