कर्नाटक: पत्नी की हत्या कर पति ने सास-ससुर को वीडियो कॉल पर दिखाया तड़पता हुआ शव
बागलकोट, कर्नाटक में एक व्यक्ति पर अपनी 23 वर्षीय पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी के अफेयर का शक था। उसने पत्नी को उसके मायके से यह कहकर वापस बुलाया था कि अब सब ठीक हो जाएगा और वे साथ रहेंगे। आरोप है कि उसने पत्नी को फांसी लगाकर मार डाला और इस दौरान वीडियो कॉल के जरिए उसके माता-पिता को उसे तड़पते हुए दिखाया। इतना ही नहीं, उसने इस घटना का वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भी भेजा।