कर्नाटक के मंत्री की अमर्यादित टिप्पणी: BJP विधायक को लेकर दिया विवादित बयान

कर्नाटक सरकार के मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन ने बीजेपी विधायक बीपी हरीश के लिए कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें चप्पल से मारने की धमकी दी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरीश ने मल्लिकार्जुन की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री लगातार उनके प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, मल्लिकार्जुन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई अपशब्द नहीं कहे।

by shortkt.com
4 hours ago
कर्नाटक के मंत्री की अमर्यादित टिप्पणी: BJP विधायक को लेकर दिया विवादित बयान | ShortKT