करोड़पति शख्स की मौत के बाद 72 घंटे तक कोई नहीं आया लेने, परिवार ने ठुकराया अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के एटा में 70 वर्षीय राजकुमार सक्सेना का शव तीन दिनों तक मोर्चरी में लावारिस हालत में रखा रहा। कभी 3 से 4 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक रहे राजकुमार के परिजनों ने उनका शव लेने से मना कर दिया, जिसके बाद एक एनजीओ ने आगे आकर उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया। बताया गया है कि राजकुमार ने अपनी पत्नी और चार बच्चों को अपनी संपत्ति में से एक हिस्सा भी नहीं दिया था, जिससे नाराज होकर परिवार उनसे करीब 20 साल पहले ही अलग हो गया था।

by shortkt.com
5 hours ago
करोड़पति शख्स की मौत के बाद 72 घंटे तक कोई नहीं आया लेने, परिवार ने ठुकराया अंतिम संस्कार | ShortKT