करीना की को-स्टार मीनाक्षी थापा की बेरहमी से हत्या, आरोपियों ने जंगल और टैंक में फेंके थे शव के टुकड़े
करीना कपूर की फिल्म 'हीरोइन' का हिस्सा रहीं मीनाक्षी थापा की उनके साथ काम करने वाले जूनियर आर्टिस्ट अमित जायसवाल और प्रीति सुरिन ने हत्या कर दी थी। साल 2012 में इन दोनों ने मीनाक्षी को एक झूठे फिल्म प्रोजेक्ट का लालच देकर इलाहाबाद बुलाया और फिर तेजधार हथियार से उनकी जान ले ली। हत्या के बाद आरोपियों ने मीनाक्षी का सिर जंगल में फेंक दिया था, जबकि उनका धड़ एक सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया था।