करिश्मा तन्ना ने बेटे को दिया जन्म, 42 साल की उम्र में बनीं मां
42 साल की अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर साझा कर इस खुशखबरी की जानकारी दी। करिश्मा ने लिखा, "गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हमें अपना सबसे बड़ा आशीर्वाद मिला है। हमारी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, नन्हे मेहमान।" बता दें कि करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में वरुण बंगेरा के साथ शादी रचाई थी।