करनाल: पेट्रोल पंप पर युवकों ने नाम पूछकर कुल्हाड़ी से किया हमला, युवक को आए 17 टांके
हरियाणा के करनाल स्थित घरौंडा में एक पेट्रोल पंप पर पांच से छह युवकों ने एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पीड़ित के हाथ में गहरी चोटें आईं और उसे 17 टांके लगाने पड़े। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने पहले उसे रोका और उसका नाम पूछा, नाम बताते ही उन्होंने उस पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।