अल नीनो के प्रभाव से मॉनसून कमजोर रहने के कारण देश में दूध के दाम एक बार फिर बढ़ सकते हैं। चारे की उपलब्धता में कमी आने से दूध के उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना है। इसका प्रभाव दही, पनीर, मक्खन, घी और चीज़ जैसे डेयरी उत्पादों पर भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, दालें, तिलहन, मक्का, मोटे अनाज और टमाटर सहित कई सब्जियों की कीमतें भी ऊपर जा सकती हैं।