कब्ज के दौरान शौचालय में अधिक जोर लगाना दिल के लिए हो सकता है खतरनाक: डॉक्टर
कार्डियक सर्जन डॉ. बिपिनचंद्र भामरे का कहना है कि कब्ज की समस्या होने पर टॉयलेट में बहुत ज्यादा जोर लगाने से हाई बीपी, डायबिटीज, कमजोर दिल या हृदय रोग से जूझ रहे लोगों को सीने में दर्द और दिल की धड़कन तेज होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। गंभीर स्थितियों में यह हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसा करने से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट पर असर पड़ता है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर दबाव बढ़ जाता है। यदि ऐसी स्थिति महसूस हो, तो तुरंत जोर लगाना बंद कर देना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।