कबाड़ का काम करने वाले के बेटे ने पास की NEET परीक्षा, चचेरी बहन की कैंसर से मौत के बाद लिया था डॉक्टर बनने का संकल्प
राजस्थान के कोटा में रहने वाले कबाड़ बीनने वाले के बेटे सागर ने NEET की परीक्षा में सफलता हासिल की है। दो कमरों के एक छोटे से मकान में रहने वाले सागर ने इस परीक्षा में 564 अंक प्राप्त किए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक, सागर की चचेरी बहन का निधन कैंसर की वजह से हो गया था। इस दुखद घटना ने उन पर काफी गहरा असर डाला, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर बनने का पक्का इरादा कर लिया।