कपिल देव और गावस्कर सहित 21 पूर्व कप्तानों ने की इमरान खान को चिकित्सा सुविधा देने की मांग
सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर जैसे पूर्व भारतीय दिग्गजों सहित दुनिया के 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कोर्ट के निर्देशानुसार उचित इलाज और चिकित्सा सुविधाएं देने का आग्रह किया है। इस मांग का समर्थन करने वालों में एलन बॉर्डर और ऐडम गिलक्रिस्ट भी शामिल हैं।