कन्नौज: मेस के खाने से नाराज 100 छात्रों ने हॉस्टल में किया प्रदर्शन, DM के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को 100 से अधिक छात्रों ने मेस के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए खुद को हॉस्टल के भीतर बंद कर लिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल उन्हें 'नाली का कीड़ा' कहकर संबोधित करते हैं और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। करीब 6 घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त किया।

by shortkt.com
3 hours ago
कन्नौज: मेस के खाने से नाराज 100 छात्रों ने हॉस्टल में किया प्रदर्शन, DM के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत | ShortKT