कनाडा से 6 महीने में 3323 भारतीयों को निकाला गया, जानें क्या रही वजह
कनाडा बॉर्डर सर्विसेज़ एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 के पहले 6 महीनों के दौरान कनाडा ने 3,323 भारतीयों को उनके देश वापस भेज दिया। यह आंकड़ा किसी भी अन्य देश के नागरिकों की तुलना में सबसे अधिक है। इन लोगों को इमिग्रेशन से जुड़े नियमों को न मानने, गलत जानकारी देने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने जैसे विभिन्न कारणों से डिपोर्ट किया गया है। वहीं, इसी अवधि में 1,573 मैक्सिकन नागरिकों को भी कनाडा से वापस भेजा गया।