ओमान तट पर जहाज पर हुए हमले की भारत ने की आलोचना, एक भारतीय अभी भी लापता
रविवार को भारत ने ओमान के पास जीएफएस गैलेक्सी नाम के एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जहाज पर कुल 11 भारतीय मौजूद थे। इनमें से 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक के लापता होने की सूचना है। भारत ने जोर देकर कहा कि इस इलाके में नागरिक बुनियादी ढांचे और व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों को तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए।