ओडिशा: बाढ़ के पानी में फंसे शख्स को 5 दिन बाद पेड़ से सुरक्षित निकाला गया
ओडिशा के भद्रक में पोचारा नदी की बाढ़ में बह गए एक व्यक्ति को मंगलवार को बचा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, सुनंदा बेहेरा नाम का यह शख्स पांच दिनों तक बिना कुछ खाए-पिए और सोए खुद को बचाने के लिए ताड़ के पेड़ को कसकर पकड़े रहा। बचाव कार्य में जुटे एक सदस्य ने बताया कि बेहेरा के हाथ-पैर कांप रहे थे और वह इस पूरी घटना से काफी सदमे में था।