ओडिशा: पत्नी को वापस पाने के लिए शख्स की 'नरबलि', पूजा घर में सिर छिपाया

ओडिशा के बलांगीर में तांत्रिक क्रिया या नरबलि के शक में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को खाने पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने खून को 'देवी-देवता' पर चढ़ाया, सिर को पूजा घर में दफन कर दिया और शव को तालाब में फेंक दिया। आरोपी अपनी पत्नी को वापस हासिल करना चाहता था, जो उससे अलग हो चुकी थी।

by shortkt.com
2 days ago
ओडिशा: पत्नी को वापस पाने के लिए शख्स की 'नरबलि', पूजा घर में सिर छिपाया | ShortKT