ओडिशा: घर के फ्रिज में छिपा बैठा था 5 फीट लंबा कोबरा, देखकर सहम गया परिवार
ओडिशा के जाजपुर में बाढ़ का पानी कम होने के बाद एक परिवार उस वक्त दंग रह गया, जब उन्हें अपने बंद पड़े फ्रिज के भीतर 5 फीट लंबा ज़हरीला कोबरा दिखाई दिया। बाढ़ के दौरान घर में पानी भरने से फ्रिज खराब हो गया था। इसी बीच चूहों के आने-जाने के लिए फ्रिज में एक छेद बन गया था, जिसका फायदा उठाकर यह सांप अंदर जा घुसा।