ऑस्ट्रेलिया में ₹10,000 की क्या वैल्यू है और वहां इससे क्या सामान मिल सकता है?
XE.COM करेंसी कन्वर्टर के अनुसार, भारतीय ₹10,000 की वैल्यू ऑस्ट्रेलिया में लगभग 151 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के बराबर है। Coles.com के आंकड़ों के अनुसार, वहां 3 लीटर फुल क्रीम दूध की कीमत 5.15 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, एक दर्जन अंडों की कीमत 6.50 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, 650 मिली याकूट की कीमत 7.70 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, 250 ग्राम स्ट्रॉबेरी की कीमत 6 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और 750 ग्राम केले की कीमत 4.90 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है।