ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर लग सकती है लगाम, नया कानून लाने की तैयारी
ऑस्ट्रेलिया सरकार एक नया कानून लाने की योजना बना रही है, जिसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड एल्गोरिदम को बंद करने का विकल्प मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा जैसी बड़ी कंपनियों को अब 'डिजिटल ड्यूटी ऑफ केयर' के नियमों का पालन करना होगा। संचार मंत्री अनिका वेल्स ने कहा कि यूज़र्स को यह हक होना चाहिए कि वे अपनी फीड पर क्या देखना चाहते हैं। इस बिल को इसी हफ्ते संसद में पेश किए जाने की संभावना है।