ऑस्ट्रेलिया में शॉपिंग करते हुए महिला ने कहा, 'मुझे वापस भारत ले चलो'

सैंडी ग्रांट फ्रैंकिश नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई महिला को कपड़ों के स्टोर में घूमते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह हंसते हुए कहती है, 'मुझे वापस भारत ले चलो, वहां कम से कम रंग तो देखने को मिलते हैं।' उसने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया में सर्दियों के कपड़ों के नाम पर सिर्फ एक नारंगी रंग का आउटफिट ही नजर आ रहा है। वीडियो में स्टोर के ज्यादातर कपड़े काले या ग्रे रंग के ही दिखाई दे रहे हैं।

by shortkt.com
5 hours ago
ऑस्ट्रेलिया में शॉपिंग करते हुए महिला ने कहा, 'मुझे वापस भारत ले चलो' | ShortKT