ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने के लिए अनाया बांगड़ को मिली अनुमति
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर संजय बांगड़ की संतान और मुंबई की पूर्व एज-ग्रुप क्रिकेटर अनाया बांगड़ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महिला कम्युनिटी और प्रीमियर क्रिकेट में खेलने की हरी झंडी दे दी है। इस पर अनाया ने खुशी जताते हुए कहा, "यह मेरे लिए बेहद खास दिन है। मुझे एक वक्त पर लगा था कि शायद मैं दोबारा कभी क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगी, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुझे एक नया अवसर प्रदान किया है।"