ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत पर आइसलैंड क्रिकेट ने इंग्लैंड का उड़ाया मजाक
बांग्लादेश द्वारा ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने इंग्लैंड पर तंज कसा है। आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर लिखा, "रोचक तथ्य: बांग्लादेश के पास अब ऑस्ट्रेलिया में उतनी ही टेस्ट जीत हो गई हैं, जितनी इंग्लैंड ने पिछले 15 सालों में हासिल की हैं!" उल्लेखनीय है कि रविवार को डार्विन में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।