ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश का ठिकाना फिर से तैयार, नई साज-सज्जा के साथ लौटा मरकज़
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित मरकज़ सुभानअल्लाह परिसर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन अब इसके फिर से तैयार होने की खबरें सामने आई हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि टूटे हुए गुंबदों को ठीक कर लिया गया है और वहां नया विदेशी मार्बल व प्लास्टर लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद को पाकिस्तानी सरकारी तंत्र की ओर से करीब 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की मदद मिली है।