ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी ने सेना को क्या निर्देश दिए थे? पूर्व सीडीएस ने साझा की जानकारी

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने खुलासा किया है कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई एक मीटिंग में यह फैसला लिया गया था कि पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना जरूरी है। चौहान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने सेना को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। उन्होंने कहा, 'तुरंत एक्शन लेने का कोई दबाव नहीं है। आप अपना समय लें, लेकिन यह पक्का करें कि इसमें कोई चूक न हो। साथ ही, हमारी कार्रवाई के पुख्ता सबूत भी होने चाहिए।'

by shortkt.com
3 hours ago
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी ने सेना को क्या निर्देश दिए थे? पूर्व सीडीएस ने साझा की जानकारी | ShortKT