'ऑपरेशन सफेद सागर' फेम अक्षत सक्सेना बनने वाले हैं पिता, पत्नी कश्मीरा ने दी खुशखबरी
अभिनेत्री कश्मीरा ईरानी और उनके पति अक्षत सक्सेना के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। 40 साल की कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर 'मॉम' और 'डैड' लिखी हुई दो टोपियों की फोटो साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'करेंट स्टेटस...#कमिंग सून'। आपको बता दें कि कश्मीरा 'भारत' और 'मैं वापस आऊंगा' जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं, वहीं अक्षत को 'ऑपरेशन सफेद सागर' में देखा गया था।