ऑनलाइन डिवाइस ऑर्डर करने पर युवक को मिला गोबर, साइबर सेल में शिकायत दर्ज
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक वेबसाइट से एंड्रॉयड डिवाइस मंगवाया था, लेकिन पार्सल खोलने पर उसमें कथित तौर पर गोबर निकला। वायरल हो रहे एक वीडियो में पीड़ित युवक ने बताया कि उसने इस डिवाइस के लिए ₹1999 का भुगतान किया था। युवक ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज करा दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।