ऑटो चालक प्रेमी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या, 11 महीने बाद ऐसे खुला खौफनाक राज

नवी मुंबई में सुनीता नाम की एक महिला पर अपने ऑटो ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि दोनों ने शव के तीन टुकड़े किए और उसे एक खेत में दबा दिया। वारदात के बाद सुनीता ने अपने देवर से झूठ कहा कि उसका पति उसे छोड़कर कहीं चला गया है। हालांकि, देवर को शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान जब सुनीता के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले गए, तो उसमें प्रेमी की बात सामने आई और इस तरह करीब 11 महीने बाद इस पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

by shortkt.com
4 hours ago
ऑटो चालक प्रेमी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या, 11 महीने बाद ऐसे खुला खौफनाक राज | ShortKT