ऐसिड अटैक से जूझने वाली रेशम फातिमा को मिली स्कॉलरशिप, अब लंदन में पूरी करेंगी मास्टर्स
29 साल की रेशम फातिमा, जो खुद एक ऐसिड अटैक सर्वाइवर हैं, ने यूके सरकार की प्रतिष्ठित चेवनिंग स्कॉलरशिप अपने नाम की है। इस स्कॉलरशिप के जरिए वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अपनी मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई करेंगी। साल 2014 में ऐसिड हमले का शिकार बनीं फातिमा आज कई छात्रों के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं। उनके साहस को देखते हुए उन्हें 2015 में बच्चों के लिए दिए जाने वाले सबसे बड़े सम्मान 'भारत अवॉर्ड' से भी नवाजा गया था।