एसकेएमसीएच में 5000 मरीजों की जान खतरे में: फायर NOC नहीं, एक्सपायर हुए अग्निशामक सिलेंडर
एसकेएमसीएच में भर्ती 5000 से अधिक मरीजों की जान खतरे में है। अस्पताल के फायर फाइटिंग सिलेंडर एक्सपायर हो चुके हैं और अग्निशमन विभाग से NOC भी नहीं है। भीषण गर्मी और ओवरलोडेड बिजली के तारों से शॉर्ट-सर्किट का खतरा बढ़ गया है। अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने कहा कि NOC प्रक्रियाधीन है और सिलेंडर रिफिलिंग जारी है।