एलन मस्क स्पेस-X के शेयर 'ट्रंप अकाउंट्स' में देंगे, राष्ट्रपति को उम्मीद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पूरा यकीन है कि एलन मस्क अपनी कंपनी स्पेस-X के कुछ शेयर बच्चों के लिए शुरू किए गए निवेश प्रोग्राम 'ट्रंप अकाउंट्स' में दान करेंगे। ट्रंप ने CNBC को बताया कि भले ही इलेक्ट्रिक कारों पर मिलने वाली सब्सिडी बंद होने से मस्क नाखुश हैं, लेकिन उनके बीच के संबंध अभी भी अच्छे बने हुए हैं। हालांकि, हाल ही में मस्क ने ट्रंप के फैसलों पर सवाल भी उठाए थे।