एयरपोर्ट सुरक्षा जांच में प्रीति ज़िंटा को उतारना पड़ा चश्मा, सोशल मीडिया पर सुरक्षाकर्मी की तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा को मंगलवार के दिन मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया। इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में दिख रहा है कि एंट्री गेट पर कागजात चेक कर रहे सिक्योरिटी ऑफिसर ने उन्हें अपना चश्मा उतारने के लिए कहा। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग सुरक्षा व्यवस्था की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "अच्छा हुआ वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिला", वहीं एक अन्य ने लिखा, "गुड जॉब।"

by shortkt.com
19 hours ago
एयरपोर्ट सुरक्षा जांच में प्रीति ज़िंटा को उतारना पड़ा चश्मा, सोशल मीडिया पर सुरक्षाकर्मी की तारीफ | ShortKT