एमपी: स्टोन सर्जरी के दौरान महिला की मौत, परिवार ने अस्पताल पर मढ़ा लापरवाही का आरोप

मध्य प्रदेश के कटनी में एक अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने आई युवती की जान चली गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही बरतने का इल्जाम लगाया है और अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर का कहना है कि युवती की मौत किन हालातों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

by shortkt.com
12 hours ago
एमपी: स्टोन सर्जरी के दौरान महिला की मौत, परिवार ने अस्पताल पर मढ़ा लापरवाही का आरोप | ShortKT