एमपी: राजा रघुवंशी के दो भाई गिरफ्तार, ढाबे पर अवैध शराब परोसने का मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी के भाइयों, विपिन और सचिन सहित कुल 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन पर आरोप है कि वे अपने ढाबे पर ग्राहकों को बिना वैध लाइसेंस के शराब पिला रहे थे। गौरतलब है कि साल 2025 में शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या हो गई थी। उनकी मौत के बाद परिजनों ने उनकी स्मृति में कैट रोड पर 'राजा भोज' ढाबा खोला था।

by shortkt.com
4 hours ago
एमपी: राजा रघुवंशी के दो भाई गिरफ्तार, ढाबे पर अवैध शराब परोसने का मामला | ShortKT