एमपी: पत्नी को पढ़ा-लिखाकर सरकारी नौकरी दिलाई, तो उसने पति को ही घर से बाहर निकाला

छतरपुर, मध्य प्रदेश में तीन बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शख्स का कहना है कि पत्नी के सरकारी शिक्षिका बनने के बाद उसने साथ रहने से मना कर दिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित के मुताबिक, पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे डंडों से पीटा भी है। शख्स ने बताया कि उसने अपनी मेहनत की कमाई से पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई थी। कोविड-19 महामारी के दौरान उसने अपना कपड़ों का शोरूम बंद कर दिया था ताकि घर पर रहकर बच्चों की जिम्मेदारी संभाल सके।

by shortkt.com
3 hours ago
एमपी: पत्नी को पढ़ा-लिखाकर सरकारी नौकरी दिलाई, तो उसने पति को ही घर से बाहर निकाला | ShortKT