एमपी के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की मौत के बाद नहीं आए बच्चे, बोले- आप ही अंतिम संस्कार कर दें

मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित 'अपना घर' वृद्धाश्रम में 70 साल के घनश्याम का निधन हो गया, जिसके बाद कथित तौर पर उनके तीनों बच्चों ने वहां आने से मना कर दिया। खबरों के मुताबिक, उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालकों से खुद ही अंतिम संस्कार करने और बाद में मृत्यु प्रमाण पत्र (डेथ सर्टिफिकेट) भेजने के लिए कहा। बुजुर्ग का शव दो दिनों तक रखा रहा, जिसके बाद पुलिस के सहयोग से उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।

by shortkt.com
23 hours ago
एमपी के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की मौत के बाद नहीं आए बच्चे, बोले- आप ही अंतिम संस्कार कर दें | ShortKT