एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में रश्मिका मंदणा निभा सकती हैं मुख्य भूमिका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री रश्मिका मंदणा महान कर्नाटक गायिका और भारत रत्न से सम्मानित एमएस सुब्बुलक्ष्मी के जीवन पर बनने वाली फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकती हैं। फिलहाल निर्माताओं की ओर से इस पर कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि 16 सितंबर को सुब्बुलक्ष्मी की जयंती के मौके पर इसकी घोषणा की जा सकती है। इस भूमिका के लिए पहले साई पल्लवी का नाम चर्चा में था, लेकिन 'रामायण' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण डेट्स की दिक्कतों के चलते बात नहीं बन सकी।