एमएस धोनी और सुरेश रैना के क्रिकेट करियर की ये हैं 7 बड़ी समानताएं
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत शून्य (डक) पर आउट होने के साथ हुई थी। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला इंग्लैंड की धरती पर खेला था, जबकि अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया में खेला। इसके अलावा, दोनों ने एक ही दिन अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, अपने एशिया कप डेब्यू पर सेंचुरी बनाई थी और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला विकेट वेस्टइंडीज के खिलाफ चटकाया था।