एप्पल की 'Siri' पर धार्मिक भेदभाव का आरोप, हिंदू संगठनों ने की शिकायत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को कई हिंदू संगठनों ने पत्र सौंपा है। इसमें एप्पल के वॉयस असिस्टेंट 'Siri' पर धार्मिक पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कंपनी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गई है। एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि जब 'अस्सलामुआलेइकुम' कहा जाता है, तो Siri तुरंत प्रतिक्रिया देती है, लेकिन 'जय श्री राम' या 'जय श्री महाकाल' बोलने पर वह कोई जवाब नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी हमारी संस्कृति का अपमान कर रही है।

by shortkt.com
5 hours ago
एप्पल की 'Siri' पर धार्मिक भेदभाव का आरोप, हिंदू संगठनों ने की शिकायत | ShortKT