एनर्जी ड्रिंक्स से दांतों को हो सकता है नुकसान, विशेषज्ञ ने दी सलाह
मुंबई स्थित ऑर्थोडॉन्टिस्ट डॉ. जैनील पारेख का कहना है कि एनर्जी ड्रिंक्स का ज्यादा इस्तेमाल दांतों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इन ड्रिंक्स में मौजूद अत्यधिक शुगर और एसिडिक तत्व दांतों की बाहरी परत यानी इनैमल को कमजोर कर देते हैं, जिससे दांतों में सड़न, सेंसिटिविटी और दाग लगने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने सलाह दी है कि एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन कम से कम करें और इन्हें पीने के बाद सादा पानी जरूर पिएं।