एक पहिये वाली साइकिल से 11,000 किमी दूर नेपाल जा रहे सनीद, देंगे नशे के खिलाफ संदेश

केरल के रहने वाले साइक्लिस्ट सनीद ने मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक पहिये वाली साइकिल के जरिए नेपाल के माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक की 11,000 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा, "मैं नशा करने के खिलाफ संदेश फैलाना चाहता हूं।" सनीद ने कहा, "लोगों को यह दिखाना चाहता हूं कि कुछ अलग हासिल करने के लिए ड्रग्स की ज़रूरत नहीं होती।"

by shortkt.com
4 hours ago
एक पहिये वाली साइकिल से 11,000 किमी दूर नेपाल जा रहे सनीद, देंगे नशे के खिलाफ संदेश | ShortKT