एअर इंडिया विमान हादसा: 300 फीट गिरने के दौरान विमान में हुई थीं 3 हाइड्रोलिक सिस्टम फेलियर

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में टर्बुलेंस की वजह से हवा में 300 फीट नीचे गिरे एअर इंडिया के विमान में उड़ान के दौरान कई तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑटोपायलट के अचानक बंद होने के बाद को-पायलट ने विमान को मैनुअल कंट्रोल के जरिए नियंत्रित किया। इस दौरान फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम पर 'स्टॉल' का अलर्ट दिखा, विमान के तीन हाइड्रोलिक सिस्टम काम करना बंद कर गए और इंडिकेटर स्विच भी कुछ समय के लिए ठप हो गया था।

by shortkt.com
8 hours ago
एअर इंडिया विमान हादसा: 300 फीट गिरने के दौरान विमान में हुई थीं 3 हाइड्रोलिक सिस्टम फेलियर | ShortKT