एअर इंडिया ने कम किया फ्यूल सरचार्ज, इन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का किराया होगा कम

विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, ईंधन की कीमतों में गिरावट के चलते एअर इंडिया ने कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज में कटौती की है। एयरलाइन ने नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली उड़ानों के लिए सरचार्ज को $80 कम करके $200 कर दिया है, जबकि यूरोप के रूट के लिए इसे $125 तय किया गया है। गौरतलब है कि एयरलाइन ने इसी साल अप्रैल में दूरी के हिसाब से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लागू किया था।

by shortkt.com
4 hours ago
एअर इंडिया ने कम किया फ्यूल सरचार्ज, इन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का किराया होगा कम | ShortKT