एअर इंडिया की फंडिंग पर सिंगापुर के सांसद ने जताई आपत्ति

सिंगापुर के सांसद केनेथ तिओंग ने घाटे में चल रही एअर इंडिया की ओर से अपने मालिकों, सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) और टाटा संस से 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 14,000 करोड़ रुपये से अधिक) की मांग करने पर सवाल उठाए हैं। तिओंग का कहना है कि SIA इस फंडिंग के लिए सिंगापुर के करदाताओं के पैसों का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एअर इंडिया को बचाए रखने की जिम्मेदारी किसी की नहीं है, और विशेष रूप से सिंगापुर के नागरिकों पर तो बिल्कुल भी नहीं।

by shortkt.com
5 hours ago
एअर इंडिया की फंडिंग पर सिंगापुर के सांसद ने जताई आपत्ति | ShortKT