एंथ्रोपिक के AI रिसर्चर ने छोड़ी कंपनी, AI कंपनियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
एंथ्रोपिक के शोधकर्ता जैकब कॉक्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दावा किया है कि एंथ्रोपिक समेत कई अन्य AI कंपनियां संभावित खतरों से वाकिफ होने के बावजूद सुपरइंटेलिजेंस विकसित करने की होड़ में लगी हुई हैं। कॉक्सन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस इस्तीफे की घोषणा की।