ऋषभ पंत के 95 मीटर लंबे छक्के से टूटा स्टेडियम का सोलर पैनल
कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में ऋषभ पंत ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद पर 95 मीटर का जोरदार छक्का जड़ा। गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल से टकराई, जिससे वह टूट गया। गौरतलब है कि एक दिन पहले कुमारा की ही एक गेंद पंत की बाईं कलाई पर लग गई थी, जिसके चलते उन्हें 'रिटायर्ड हर्ट' होना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद वह अगले दिन फिर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे।