ऋषभ पंत की देर रात वाली पोस्ट पर लोगों ने उठाए सवाल, बोले- 'नशे में हैं क्या?'
शुक्रवार की रात करीब 1 बजे क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए राज्य में ज़मीन खरीदने के लिए मदद मांगी। इस पोस्ट को देखकर कई यूज़र्स ने मज़ाक उड़ाते हुए इसे नशे में किया गया ट्वीट बताया। एक यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा, "धामी जी कोई ज़मीन के दलाल थोड़ी हैं।" वहीं, एक अन्य यूज़र ने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या उनका अकाउंट हैक हो गया है।